{"_id":"6a88879cfaab660c6b0d8099","slug":"assault-on-doctor-allegations-of-misconduct-towards-police-as-well-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-135295-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: डॉक्टर से मारपीट, पुलिस पर भी अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: डॉक्टर से मारपीट, पुलिस पर भी अभद्रता का आरोप
Fri, 21 Aug 2026 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 21 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान फिजीशियन से मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है।
शिकायत करने कोतवाली पहुंचे डॉक्टर के साथ उपनिरीक्षक ने भी कथित तौर पर अभद्रता की। पुलिस ने पीड़ित डॉक्टर की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
फिजीशियन डॉ. सुजीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे ओपीडी में मरीज देखते समय तीन युवक अंदर घुसे। उन्होंने पहले अपना मेडिकल बनाने को कहा। मना करने पर युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे डॉक्टर के सीने और हाथों में चोटें आईं। सुजीत सिंह जब शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे तो एक उपनिरीक्षक ने उनके साथ अभद्रता की और मामले को टालने का प्रयास किया।
इसी बीच जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने उपनिरीक्षक को डॉक्टर से अभद्रता करने से रोका। इसके बाद डॉक्टर का शिकायतपत्र लिया। मीरा भारती ने आरोप लगाया कि उपनिरीक्षक आरोपियों को बचाने के लिए जातिवादी भाषा का प्रयोग कर रहा था। कार्यवाहक कोतवाल विनोद कुमार यादव ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है और डॉक्टर का मेडिकल भी कराया गया है।