फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   asp will do inquiry in case of lathicharge on farmers

एएसपी करेंगे किसानों पर लाठीचार्ज के मामले की जांच

Wed, 18 Mar 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 18 Mar 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
asp will do inquiry in case of lathicharge on farmers

 कर्वी तहसील में मंगलवार को किसानों के साथ पुलिस के कथित लाठीचार्ज और महिला के साथ अभद्रता के मामले की जांच कराई जा रही है। ये जानकारी बुधवार को प्रेस वार्ता में पुलिस उप महानिरीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी ने दी। बताया कि एएसपी को पांच दिन में घटना की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मंगलवार को कर्वी में तहसील दिवस के दौरान ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से परेशान किसानों के फरियाद लेकर पहुंचने पर पुलिस कर्मियों ने उन पर लाठीचार्ज किया था। इसमें कई महिलाएं चुटहिल हुईं थीं और एक महिला के कपड़े तक फट गए थे। बुधवार को डीआईजी के दौरे के दौरान पत्रकारों से हुई वार्ता में यह मुद्दा छाया रहा। डीआईजी ने कहा कि विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी में विरोधाभास है। महिला से अभद्रता की घटना निंदनीय है। एसपी ने बताया कि एएसपी को इसकी जांच सौंपी गई है। गौरतलब है कि पूरे मामले में शहर कोतवाल की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं हाल ही में छात्रा के साथ कथित रूप से अभद्रता और छेड़खानी के मामले में मुचलके पर तीनों आरोपियों को छोड़े जाने के मसले पर सीओ सिटी श्रीपाल यादव ने यह कहकर बचाव किया कि पीड़िता ने बयान दिया है कि ये तीनों पूरे मामले में शामिल नहीं हैं। डीआईजी ने कहा कि छात्रा के कोर्ट के समक्ष बयान लिए जाएंगे और इसके बाद ही एफआर लगाई जाएगी। गलत आरोप लगाने पर भी संबंधित पर कार्रवाई होगी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक पवन कुमार को हाल ही में हुई घटनाओं के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। मौके पर एएसपी आरडी चौरसिया, सीओ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी ने पहाड़ी थाने का भी निरीक्षण किया। यहां पर लकड़ी से खाना बनाते देख नाराज डीआईजी ने एसओ शैलकुमार को निर्देश दिए कि आगे ऐसा होने पर फालोवर को सस्पेंड कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपराधिक घटनाएं बढ़ीं
 डीआईजी ने बताया कि उन्होंने तीन दिन के दौरे में पुलिस लाइन, थाना बहिलपुरवा, क्राइम समीक्षा, अभिलेखों के रखरखाव आदि की समीक्षा की और निरीक्षण किया। पिछले साल की अपेक्षा इस साल लूट, वाहन चोरी, हत्या के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। एसपी ने बताया कि बलखड़िया ऑपरेशन के लिए किसी अतिरिक्त मद की व्यवस्था नहीं है। दस्यु धर्मा की गिरफ्तारी के बाद यह गिरोह असूचीबद्ध कर दिया गया है, जबकि गौरी यादव को सूचीबद्ध करने की कार्रवाई चल रही है।

 
सीएम से न्यायिक जांच की गुहार
चित्रकूट। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक जन संगठन की कमांडर अफसाना पत्नी नूर मोहम्मद ने अपने साथ हुई घटना की न्यायिक जांच के लिए सीएम को पत्र लिखा है। उसका आरोप है कि वह किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में गई थी और वहां एसडीएम और कोतवाल ने उसे गालियां दीं। कोतवाल ने उसके साथ अभद्रता की। विरोध पर वहां खड़ी महिलाओं पर लाठियां बरसाईं। अफसाना ने अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए सीएम से गुहार लगाई है। उधर, कोतवाल केपी दुबे ने बताया कि अफसाना के पड़ोसी राजू खां ने अफसाना, उसके मां-बाप और भाई पर घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट करने की तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed