{"_id":"6a188b041188224aec02761f","slug":"as-soon-as-the-no-entry-was-opened-trucks-occupied-the-roads-chitrakoot-news-c-215-aur1007-131716-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: नो इंट्री खुलते ही सड़कों पर ट्रकों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: नो इंट्री खुलते ही सड़कों पर ट्रकों का कब्जा
Fri, 29 May 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 29 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर में भारी वाहनों की आवाजाही लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। नो एंट्री खुलते ही शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार ट्रकों का कब्जा हो जाता है। इससे छोटे वाहन चालकों व पैदल राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जाता है। धूल और ट्रकों की धमाचौकड़ी से शहरवासियों का जीवन भी प्रभावित हो रहा है। बढ़ती दुर्घटनाओं के बीच बुंदेली सेना ने मुख्यमंत्री से बाईपास बनाने की मांग उठाई है।
बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि कर्वी-हनुमानधारा मार्ग पर कलक्ट्रेट, जिला चिकित्सालय, जज आवास, सर्किट हाउस और हवाई अड्डा जैसे महत्वपूर्ण संस्थान स्थित हैं। वहीं राजापुर सड़क और राष्ट्रीय राजमार्ग पर रहने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ओवरब्रिज के आसपास बसे लोगों का जीवन ट्रकों की आवाजाही से अस्त-व्यस्त हो गया है।
नो एंट्री खुलते ही बेड़ी पुलिया तक ट्रक तेज रफ्तार में एक-दूसरे को ओवरटेक करते हुए गुजरते हैं। इससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
संगठन ने बनाड़ी-सिद्धपुर-कोलगदहिया होते हुए इस मार्ग को खोह से जोड़ने की मांग की है। तत्कालीन जिलाधिकारी अभिषेक आनंद के कार्यकाल में इस प्रस्ताव को लेकर निरीक्षण भी किया गया था, लेकिन बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया। उन्होंने बताया कि राजापुर मार्ग पर प्रस्तावित राम पथ गमन बाईपास भविष्य में विकल्प बन सकता है, लेकिन खोह से राजापुर मार्ग को जोड़ना भी जरूरी है।