फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Approve plans of one and a half billion

डेढ़ अरब की योजनाओं की मंजूरी

Sun, 01 May 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट Updated Sun, 01 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Approve plans of one and a half billion
जिला पंचायत की बैठक में अध्यक्ष मैना देवी को जानकारी देते डीडीओ अजितेंद्र मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत की कार्य योजना बैठक में जिला समिति के डेढ़ अरब रुपये से अधिक का विकास कार्य स्वीकृत किया गया है। सभी सदस्यों से प्रस्ताव मांगे गए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़क निर्माण के प्रस्ताव मांगे। चतुर्थ राज्य वित्त योजना से 15 करोड़ के कार्य प्रस्ताव पास हुए है।
विज्ञापन


मुख्यालय स्थित जिला पंचायत सभागार में अध्यक्ष मैना देवी ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में एक अरब 55 करोड़ 72 लाख की जिला योजना की समिति के कामों का प्रस्ताव रखा गया है। जिसे सदस्यों की पूर्ण सहमति से पास कर दिया। इसमें सभी वार्डों के सदस्यों के प्रस्ताव शामिल हैं। अध्यक्ष ने कहा कि धारकुंडी और रसिन के पास जिला पंचायत जिले के नाम का विशाल गेट लगवाएगा। पहले लगे गेट टूट चुके हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत के कर्मचारियों को अब राज्य कर्मचारी की तरह चिकित्सा सुविधा मिलेगी। वहीं पूरी बैठक में पेयजल का मुद्दा छाया रहा। अधिकारियों ने कहा बुंदेलखंड पेयजल योजना के तहत छह टैंकर और दो ट्रैक्टर खरीदे जाएंगे। जिससे गांव में आपूर्र्ति की जाएगी। बैठक में सांसद भैरोंप्रसाद मिश्र, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव, रज्जन यादव, पंकज यादव, जयराज सिंह, राकेश श्रीवास, बालमुकुंद पांडेय, शिवाकांत, रेखा यादव, सीडीओ ए दिनेश कुमार व डीडीओ अजितेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed