{"_id":"64aef9d8268c8174050d3a14","slug":"another-truck-collided-with-a-standing-truck-khalasi-died-chitrakutt-news-c-12-1-knp1055-327638-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, खलासी की मौत
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। टायर बदल रहे ट्रक में पीछे से आए सीमेंट लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
कौशांबी जिले के सदीपन घाट के कयामुद्दीनपुर निवासी खलासी कमलेश नारायण (45) ड्राइवर मिथलेश के साथ मंगलवार की शाम को भरतकूप गिट्टी लेने आया था। वहां से वापस कौशांबी जा रहा था। पहाड़ी कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के पास अचानक ट्रक का टायर पंक्चर हो गया। इस पर ड्राइवर ने ट्रक सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच खलासी कमलेश नारायण टायर निकालने लगा, तभी पीछे से सीमेंट लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर दोनों ट्रकोंं के ड्राइवर भाग गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भांजे हेमराज ने बताया कि वह पांंच साल से खलासी का काम करता था। उसके छह पुत्रियां और दो पुत्र हैं। पत्नी रूना देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।