{"_id":"682f7423d71e138bca04994b","slug":"another-truck-collided-from-behind-with-a-parked-truck-driver-died-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-116142-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ा दूसरा ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ा दूसरा ट्रक, चालक की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान धारा तिराहा स्थित देवांगना घाटी के पास बुधवार की रात खड़े ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक भिड़ गया। इससे एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। खड़े ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया।
रायबरेली जिले के महराजगंज थाना के सलेभु निवासी शिव सुमिरन द्विवेदी ने बताया कि बेटा अमित द्विवेदी (30) ट्रक चलाता था। मंगलवार को रींवा मप्र गया था। वहां से कचरा लादकर लौट रहा था। देवांगना घाटी हनुमान धारा तिराहा पर बुधवार की रात करीब एक बजे खड़े ट्रक में पीछे से उसका ट्रक भिड़ गया। इससे ट्रक के आगे का हिस्सा पिचक गया। अमित केबिन में फंस गया। आसपास मौजूद लोग आवाज सुनकर दौड़े, लेकिन चालक को नहीं निकाल सके। पुलिस ने केबिन काटकर जब तक उसको निकाला, तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।
घटना की जानकारी होते ही मां नंदनी देवी, भाई अतुल द्विवेदी बेहाल हो गए। दो बहनों की शादी हो चुकी है। कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके में पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। तब तक मौत हो चुकी थी।