फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Annoyed by mother's scolding, teenager swings from noose

Chitrakoot News: मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी फंदे से झूली

Tue, 04 Apr 2023 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Annoyed by mother's scolding, teenager swings from noose
खप्टिहा कलां (बांदा)। खाना न बनाने पर मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय मां खेत में फसल काटने गई थी। छोटे भाई-बहन घर के बाहर खेल रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कलां गांव निवासी मानवी पाल (15) ने सोमवार को दोपहर घर के अंदर बरामदे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मां सुनीता ने बताया कि सुबह वह पड़ोसी रामखिलावन पाल के खेत में फसल काटने गई थी। वहां से तीन घंटे बाद लौटी तो उसने खाना न बनाने पर मानवी को डांट दिया। उसके बाद वह फिर खेत काटने चली गई।
विज्ञापन


इस बीच किशोरी ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बताया कि घटना के समय भाई प्रिंस और बहन प्रतिज्ञा बाहर खेल रहे थे। उन्होंने देखा तो पड़ोसियों को जानकारी दी। पड़ोसियों ने उसे बताया। मानवी चार बहन और एक भाई में दूसरे नंबर की थी। पिता सुरेश पाल सूरत में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के संबंध में पैलानी सब इंस्पेक्टर चंद्रजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed