फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Anna herd of cows collided with MEMU train, six died, major accident averted

Chitrakoot News: मेमू ट्रेन से टकराया अन्ना गायों का झुंड, छह की मौत, बड़ा हादसा टला

Wed, 05 Nov 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 05 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Anna herd of cows collided with MEMU train, six died, major accident averted
मानिकपुर/चित्रकूट। कानपुर से मानिकपुर आ रही एक मेमू पैसेंजर ट्रेन के इंजन से बुधवार को अन्ना गायों का झुंड टकरा गया। टकराने से इंजन का प्रेशर पाइप कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही छह अन्ना मवेशियों की मौत हो गई। इससे करीब ट्रेन तीन घंटे तक स्टेशन के एक किमी पहले खड़ी रही। बाद में दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को जंक्शन ले जाया गया। इस बीच कई ट्रेनें फंसी रहीं।
विज्ञापन

मेमू पैसेंजर ट्रेन (64602) कानपुर से मानिकपुर जा रही थी। दोपहर को करीब दो बजे 1415 खंभे के पास ट्रेन के इंजन से अचानक अन्ना गायों का झुंड टकरा गया। जिसके चलते इंजन का प्रेशर पाइप फट गया। इससे ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। इंजन की टक्कर से छह अन्ना मवेशियों की मौत हो गई। उनके शव इंजन में फंस गए। इस बीच सिंगल लाइन पर ट्रेन तीन घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही।
विज्ञापन

चालक ने इंजीनियरिंग विभाग के इंचार्ज अनिल कुमार को सूचना दी। जानकारी रेलवे कर्मचारी मौके आए और इंजन में फंसे अन्ना मवेशियों को बाहर निकाला। इसके बाद भी ट्रेन नहीं चल सकी। ऐसे में स्टेशन प्रबंधक शिवेश मालवीय भी पहुंच गए और दूसरा इलेक्ट्रिक इंजन मंगाकर ट्रेन को सवा पांच बजे जंक्शन पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेमू पैसेंजर से अन्ना मवेशियों के टकराने के बाद झांसी-मानिकपुर लाइन का गेट संख्या 502 करीब एक घंटे बंद रहा। इससे मानिकपुर-सतना मार्ग भी बाधित रहा। ट्रेन रवाना होने के बाद सिंगल लाइन का रूट बहाल हुआ। घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बहुत से यात्रियों की दूसरी ट्रेन मानिकपुर जंक्शन से छूट गई। वृद्ध और बच्चे भूख प्यास से परेशान नजर आए। कुछ यात्री तो पैदल ही जंक्शन की ओर गए।

----------
ये ट्रेनें रहीं प्रभावित
ग्वालियर प्रयागराज एक्सप्रेस, इंटरसिटी, प्रयागराज निजामुउद्दीन स्पेशल, आंबेडकर नगर सहित अन्य कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। इन ट्रेनों के यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed