फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   An old man suffering from fever and stomach ache died and 14 were admitted

Chitrakoot News: बुखार पेटदर्द से पीडि़त एक वृद्ध की मौत 14 भर्ती

Sat, 31 Aug 2024 03:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
An old man suffering from fever and stomach ache died and 14 were admitted
चित्रकूट। बदले मौसम में लगातार बुखार पेटदर्द व उल्टी दस्त के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में हाल यह है कि बेड फुल हैं ऐसे में एक बेड में दो मरीज का इलाज हो रहा है। बुखार पीडि़त एक वृद्ध की मौत हो गई 14 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चकौंध गांव निवासी गुलाब ने बताया कि उसके दादा चुनकूराम (68) को तीन दिन से बुखार आ रहा था। उनका गांव में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह अचानक ज्यादा तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उधर जिला अस्पताल में बुखार पेटदर्द व उल्टी दस्त से पीडि़त खंभरिहा की प्रभादेवी, बरगढ़ की पार्वती, ओरा की मंगलवती, रसिन की केतकी देवी, कर्वी कोतवाली के घोसीराम, कर्वी के लवकुश, बेनीपुर की नैना, कालपुर की शिखा, मछरिहा की मनीषा व नीलू, पहाडी के धीरेंद्र, कर्वी के सूरज सिंह, शीतलपुर की गौरी व मडैयन की राखी को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बेड फुल होने के संबध में सीएमएस डॉ. वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि सभी का उचित इलाज कराया जा रहा है। बेड फुल होने पर मरीजों को खोह अस्पताल जाने की भी सलाह दी जाती है। जो नहीं जाता है उसका पूरा इलाज यहीं किया जा रहा है। इमर्जेंसी के अलावा सभी वार्ड में बेड बढाये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed