{"_id":"673f6f588e696ead1a0a0348","slug":"allegation-of-payment-by-filling-fake-muster-rolls-in-mnrega-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-111186-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मनरेगा में फर्जी मस्टर रोल भरकर भुगतान का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मनरेगा में फर्जी मस्टर रोल भरकर भुगतान का आरोप
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर ब्लाॅक क्षेत्र के ब्यूर गांव में बन रही सड़क किनारे मिट्टी की पुराई के काम का भुगतान मनरेगा से किया गया है। आरोप है कि फर्जी मस्टर रोल बनाकर ग्राम रोजगार सेवक ने 460 दिवस की बजाय 1100 दिवस का काम दिखाकर भुगतान करा लिया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि 50 बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है।
ब्यूर गांव के घनश्याम गर्ग ने डीएम व सीडीओ को लिखे पत्र में बताया कि गांव में गिरीश के घर से महावीर के घर तक कच्ची सड़क स्वीकृत हुई। इसमें काम न करने वाले मजदूरों की फोटो लगाकर उनके खाते में भुगतान करा लिया गया है। सड़क के 460 दिवस के काम में तीन लाख 66 हजार रुपये स्वीकृत थे। आरोप लगाया कि ग्राम रोजगार सेवक ने प्रधान व सचिव को सहमत कर 1100 दिन का मस्टर रोल भरकर काम न करने वाले मजदूरों के खाते में भुगतान करा लिया। मामले की जांच कराने की मांग की है।
ग्राम रोजगार सेवक सुनील कुमार ने बताया कि आरोप गलत हैं। इसकी जांच एक बार हो चुकी है। मनरेगा उपायुक्त धर्मजीत सिंह ने बताया कि बीडीओ से मामले की जानकारी मांगी है। दो दिन के अंदर रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।