{"_id":"6a0b6681e62c1880af07dde1","slug":"akhilesh-yadav-tweeted-save-banda-remove-bjp-chitrakoot-news-c-212-1-bnd1017-146692-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अखिलेश यादव ने किया ट्वीट...बांदा बचाओ, भाजपा हटाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अखिलेश यादव ने किया ट्वीट...बांदा बचाओ, भाजपा हटाओ
Tue, 19 May 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 19 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 04 सपा नेता द्वारा किया गया सोशल मीडिया में ट्वीट। स्त्रोत : सोशल मीडिया
बांदा। लगातार हो रहे शोषण और दोहन के कारण बांदा के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। यदि यह जारी रहा तो एक दिन दुनिया कहेगी एक था बांदा...।
वर्तमान सरकार और ठेकेदारों द्वारा निर्मम उत्खनन से बांदा को साजिशन खत्म किया जा रहा है। जिससे स्थानीय पैदावार चक्र और कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसके चलते लोग दूसरी जगहों पर पलायन कर रहे हैं। जिससे बांदा प्राकृतिक पलायन का शिकार हो रहा है। इस स्थिति से बांदा की संपत्ति का मूल्य और उसका मान भी घट रहा है। बांदा के प्राकृतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक गौरव और पर्यटन को बचाने के लिए स्थानीय नागरिक, पत्रकार, पर्यावरण संरक्षक, छात्र-युवा संगठन, महिला शक्ति और सामाजिक हस्तियों को एकजुट होकर सक्रिय होना चाहिए। अन्यथा, बांदा पर्यावरण के नक्शे से लापता हो जाएगा और अपना सामाजिक-आर्थिक महत्व खो देगा।