फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   After the ground breaking ceremony to lay the foundation stone of the High Court of Justice KN Bajpai .

जल्द मिलेगा जिले को नया न्यायालय भवन

Thu, 24 Dec 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Thu, 24 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
After the ground breaking ceremony to lay the foundation stone of the High Court of Justice KN Bajpai .

 जिले को जल्द ही नया जनपद न्यायालय व वीडियो

विज्ञापन
कांफ्रेसिंग हाल का तोहफा मिलेगा। दो हजार पांच सौ बीस लाख की लागत से दोनों स्थल की भूमि पूजन कर हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने शिलान्यास किया।



हाईकोर्ट के न्यायमूूर्ति के एन बाजपेई ने गुरुवार को दोनों निर्माण स्थलों का भूमि पूजन किया। कहा कि वादी को सस्ता व जल्द न्याय दिलाने के लिए सभी प्रयास हो रहे हैं।


जज व अधिवक्ता न्याय की धुरी हैं। किसी भी वादी को न्यायालय परिसर में बेवजह भटकना न पडे़ और एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं दी जाए। इसके लिए नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है।


इसके पूर्व न्यायमूर्ति श्री बाजपेई ने कचहरी परिसर में मंत्रोच्चारण के साथ दोनों भवनों के निर्माण का शिलान्यास किया। इस मौके पर जिला जज अरुण कुमार गुप्ता, जज अच्छे लाल सरोज, शशिमौली तिवारी, कृष्ण कुमार, आशीष जैन, सुरेश चंद्र आर्य, मनोज मिश्रा, अनिरूद्ध मिश्रा, अशोक सिंह, सुधा सिंह, नेहा बनौधिया व कोर्ट मैनेजर पियुष मित्तल आदि मौजूद रहे।


मुख्यालय के सोनेपुर मार्ग कलेक्ट्रेट व जिला अस्पताल के बीच नया जनपद न्यायालय संचालित होगा। सीएनडीएस कार्यदाई संस्था द्वारा निर्मित कराए जा रहे भवन का काम शुरू हो गया है। संस्था के परियोजना प्रबंधक पीएन कटियार ने बताया कि यह भवन 24.04 एकड़ में बनेगा, लेकिन कुछ जमीन पर अभी मामला अदालत में लंबित है।


अभी 7.8 एकड़ की भूमि में 11 कोर्ट, वादी प्रतीक्षालय, पार्किंग, पोस्टआफिस, बैंक व शौचालय का निर्माण होगा। यह निर्माण लगभग दो वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा। इसकी लागत 2474.93 लाख रुपय है।



इसके अलावा कचहरी परिसर में नया वातानुकूलित वीडियो कांफ्रेेसिंग हाल बनेगा। यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रेक्चर डेवलेपमेंट कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता राजीव त्रिपाठी ने बताया कि 142.61 स्क्वायर मीटर जमीन पर 45.58 लाख की लागत से यह भवन लगभग तीन महीने में तैयार हो जाएगा।


जिसमें गोल मेज जैसा हाल, स्टेनोरूम, एकांउटेंट रूम व प्रतीक्षालय  बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed