{"_id":"65c7d599453c3b154f086a67","slug":"adopt-yoga-in-daily-life-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-104882-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दैनिक जीवन में अंगीकार करें योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दैनिक जीवन में अंगीकार करें योग
विज्ञापन
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे ग्रामोदय महोत्सव में मध्य प्रदेश शासन के सचिव अमरपाल सिंह ने कहा कि योग को दैनिक जीवन में अंगीकार करना चाहिए। उन्होंने योग की आवश्यकता और व्यक्तिगत जीवन में योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अलावा गीत संगीत, खेलकूद, पेंटिंग प्रतियोगिताएं हुई।
महोत्सव में कुलपति प्रो. भरत मिश्रा ने योगिक क्रियाओं के बारे में कहा कि विश्वास है कि स्वास्थ्य संवर्धन में योग की भूमिका विषय पर आए विचार और सुझाव योग पाठ्यक्रम में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए सार्थक साबित होगें। अंर्तविश्वविद्यालय योग विज्ञान केंद्र द्वारा प्रायोजित इस संगोष्ठी के समापन पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय और एकेएस यूनिवर्सिटी सतना के विद्यार्थियों ने योगाभ्यास और आसनों की प्रस्तुति की। संगोष्ठी का संयोजन डॉ. नीलम चौरे व डॉ. विनोद सिंह ने किया।
इसी प्रकार कई खेलकूद व गीत संगीत की प्रतियोगिताएं जारी रहीं। इसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस मौके पर डॉ. सीता शरण गौतम, डॉ. अशोक दुबे,प्रो. नंदलाल मिश्रा,डॉ. ललित कुमार सिंह, डॉ. तुषारकांत शास्त्री, डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. गणेश गुप्ता, डॉ. सुनील श्रीवास, डा.ॅ अर्चना शर्मा, योगाचार्य रमेश सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।