{"_id":"5f9844db8ebc3e9b8f2e69fd","slug":"administrative-staff-alerted-on-cm-s-arrival-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5908798108","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में सीएम के आने की आहट पर अलर्ट हुआ प्रशासनिक अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में सीएम के आने की आहट पर अलर्ट हुआ प्रशासनिक अमला
विज्ञापन
Administrative staff alerted on CM's arrival in Chitrakoot
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। 31 अक्तूबर को धर्मनगरी में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के संकेत मिले हैं। मंगलवार की सुबह से प्रशासनिक अमले में तेजी आ गई है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने आईजी के. सत्यनारायण, जिला अधिकारी शेषमणि पांडेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी के साथ बाल्मीकि आश्रम लालापुर के सुंदरीकरण के कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया।
कई काम बेहद धीमी गति से होने पर मंडलायुक्त ने पर्यटन अधिकारी को फटकार लगाई। श्रीकामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर कई सालों से स्थाई अतिक्रमण को वन विभाग की टीम ने हटाने का काम शुरू कर दिया है। अभी तक किसी प्रशासनिक अधिकारी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है लेकिन किसी ने इससे इंकार भी नहीं किया है। अबतक मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री वाल्मिीकि आश्रम के अलावा रामघाट व परिक्रमा करने जाएंगे।
बाल्मीकि आश्रम के सुंदरीकरण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त, आईजी व डीएम को प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश ने बताया कि बाल्मीकि आश्रम के सुंदरीकरण में सीढ़ियों का निर्माण, बाउंड्रीवाल, सड़क निर्माण, गेट निर्माण, शौचालय का निर्माण, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, अशावर माताजी का मंदिर तथा वाल्मीकि मंदिर का सुंदरीकरण आदि कार्य कराए जाने हैं।
विज्ञापन
इस पर आयुक्त ने प्रभागीय वनाधिकारी व पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह को फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश दिए कि कार्यों पर तेजी लाई जाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार पांडेय से कहा कि मंदिर के स्थान की सफाई अच्छी तरह से कराई जाए। अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह ने बताया कि 31 अक्तूबर को बाल्मीकि जयंती कार्यक्रम है। इसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्रकूट समेत कई अन्य जिले में आने की संभावना है।