{"_id":"6500b6403811f53d80050e24","slug":"adg-zone-and-dig-visited-the-fair-area-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-1598-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: एडीजी जोन व डीआईजी ने मेला क्षेत्र का किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: एडीजी जोन व डीआईजी ने मेला क्षेत्र का किया भ्रमण
Wed, 13 Sep 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रयागराज जोन के एडीजी भानु भाष्कर व चित्रकूटधाम के डीआईजी डॉ. विपिन मिश्रा ने अमावस्या मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बैठक कर मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने रामघाट सहित अन्य स्थानों का भ्रमण किया।
भदई अमावस्या मेला की व्यवस्था को देखने के लिए प्रयागराज जोन एडीजी व डीआईजी ने मंगलवार की शाम को मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। मेला क्षेत्र में प्रमुख चौराहों की सजावट की गई है। जिसमें धनुष चौराहा, जयपुरिया तिराहे सहित अन्य स्थानों में बिजली की सजावट की गई है। इसके साथ ही आकर्षण भव्य गेट भी लगाए गए हैं।