फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Activists support farmers against agricultural laws

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का समर्थन करें कार्यकर्ता

Fri, 15 Jan 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Activists support farmers against agricultural laws
बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिवस के कार्यक्रम में मौजूद मुख्य सेक्टर प्रभारी लल्लूराम निषाद व - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिला मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती का 65वां जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ मनाया। इस दौरान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा सुप्रीमो को एक बार फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही टिकट देगी। कार्यकर्ता कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का समर्थन करें। इस दौरान कांग्रेस व सपा छोड़कर आए सैकड़ों लोगाें ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यालय स्थित पुरानी कोतवाली के बाहर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बसपा के चित्रकूट धाम मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी लल्लूराम निषाद ने कहा कि किसान 50 दिनों से राजधानी में संघर्ष कर रहे हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ किए जा रहे संघर्ष में सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए। ताकि केंद्र सरकार किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां जन विरोधी हैं। साधारण परिवारों में एक मवेशी रखने वाले से घरेलू विद्युत बिल लिया जाएगा। मवेशी के बच्चा होने पर दो मवेशियों को मानक बनाकर व्यवसायिक दर पर विद्युत बिल वसूला जाएगा। भाजपा सरकार की ये नीतियां जनता के साथ धोखा हैं। जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा ने कहा कि बसपा शासन काल में ही प्रदेश का विकास संभव है। सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि 2022 में बसपा मुखिया को एक बार फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर पाल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में ट्रेन व हवाई जहाज बेचे जा रहे हैं। उद्योगपतियों की निगाहें किसानों की जमीनों पर हैं। जब्बर सिंह पटेल ने कहा कि बसपा शासन काल में गुंडों और बदमाशों पर कठोर कार्रवाई होती थी। कार्यक्रम में सभासद अंबुज सिंह, सूर्य प्रकाश शुक्ला, डॉ. कुलदीप पटेल और सभासद सुशील श्रीवास्तव ने सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर पूर्व विधायक चंद्रभान पटेल, चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष सोनपाल वर्मा, मानिकपुर विधानसभा अध्यक्ष शंकरलाल, रामलखन निषाद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख केशरी सिंह पटेल, मो. शफीक, जमुना प्रसाद पाल, धनराज, जमुना केशरवानी, सुबोध शुक्ला, चंद्रलोक सिंह पटेल, नीरज पटेल, महेश पटेल, मेहरबान प्रताप, जिपं सदस्य फूला निषाद, हरीदास निषाद, ममता पटेल व कौशलेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed