{"_id":"696139139d3ffa09c8024bd0","slug":"action-taken-against-63-csc-centers-for-violating-rules-licenses-cancelled-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-125492-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: नियमों के उल्लंघन में 63 सीएससी केंद्रों पर कार्रवाई, लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: नियमों के उल्लंघन में 63 सीएससी केंद्रों पर कार्रवाई, लाइसेंस निरस्त
Fri, 09 Jan 2026 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 09 Jan 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में संचालित कॉमन सर्विसेज सेंटर (सीएससी) केंद्रों पर नियमों की अनदेखी और लापरवाही के मामलों में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को जिला प्रबंधक ने 63 सीएससी लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। इन पर फार्मर रजिस्ट्री, फसल बीमा, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्रों के आवेदनों के साथ सरकारी सेवाओं के ऑनलाइन आवेदन भरने में अनियमितताएं पाई गई थीं।
जनपद में लगभग 1200 सीएससी चलाने का लाइसेंस जारी किया गया है। ये केंद्र शासन के विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े ऑनलाइन आवेदन भरने जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए स्थापित किए गए हैं। हालांकि, जांच के दौरान यह पाया गया कि जिले की 63 सीएससी ने नियमों का पालन नहीं किया। इनमें रेट चार्ट का स्पष्ट न होना, फार्मर रजिस्ट्री में अनियमितताएं, फसल बीमा, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के आवेदनों में गड़बड़ी के मामले सामने आए। ऐसे में इनके लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं।
-- -- -- -- -- --
यहां निरस्त हुए सीएससी लाइसेंस
जिन सीएससी के लाइसेंस निरस्त हुए हैं, उनमें कर्वी और मानिकपुर क्षेत्रों से 15-15, मऊ और रामनगर से 10-10, राजापुर से आठ और पहाड़ी क्षेत्र से पांच शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
बोले जिम्मेदार-- --
जिला प्रबंधक अतुल कुमार ने बताया कि भविष्य में भी यदि किसी भी केंद्र पर इस प्रकार की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि केवल वही केंद्र संचालित हो सकेंगे जो पूरी पारदर्शिता और नियमों के साथ काम करेंगे।

बोले जिम्मेदार