{"_id":"614a1e3c8ebc3e227e3e5e1e","slug":"action-chitrakoot-news-knp6536049148","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडढामुक्त हुई ओवरब्रिज की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गडढामुक्त हुई ओवरब्रिज की सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। शहर से कौशांबी व फतेहपुर जिले को जोड़ने वाली राजापुर मार्ग के ओवरब्रिज के दोनों ओर सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे को लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत कर गड्ढा मुक्त कर दिया। अमर उजाला ने बीते दिनों ओवरब्रिज की सड़क की दुर्दशा के बारे में प्रमुखता से छापा था। खबर का असर यह रहा कि मंगलवार को सड़क के गड्ढे भर दिए गए।
राजापुर मार्ग के ओवरब्रिज पर गहरे-गहरे गड्ढों की वजह से राहगीरों व वाहनों को आवाजाही में खासी दिक्कत होती थी। अक्सर दोपहिया वाहन सवार गिरकर चुटहिल होते रहते थे। इस मार्ग से प्रतिदिन पांच सौ से अधिक भारी वाहन खनिज सामग्री लेकर गुजरते हैं।
छोटे-बडे़ वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया था। अमर उजाला में खबर छपने के बाद सोमवार की शाम से मरम्मत का काम शुरू हुआ। मंगलवार को सुबह तक लोकनिर्माण विभाग की टीम ने इस सड़क के गड्ढों को दुरुस्त कर दिया। इससे लोगों को आने जाने में सहूलियत हो गई।
विज्ञापन
बाईपास मार्ग निर्माण की डीपीआर बनाने के निर्देश
चित्रकूट। शहर के बाईपास मार्ग निर्माण के लिए भी कई बार खबर छापी गई है। इसको लेकर शासन से स्वीकृत मिलने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को बाईपास के रास्ते के लिए डीपीआर डिटेल्ड सर्वे कराने के लिए निर्देश दिए गए है। सर्वे कंपनी कन्सल्टेंट भी नियुक्ति कर दी गई है। छह माह मेें डीपीआर बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। वहीं, शंकर बाजार की ओर ओवरब्रिज के एक ओर के अधूरे संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं शुरू हुआ है। इसेे लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार मंत्री से लेकर अधिकारियों को पत्र दिया लेकिन साढ़े चार साल में महज 50 मीटर सड़क नहीं बन सकी है।