{"_id":"6750a8051df9247c670c7984","slug":"accused-arrested-for-extortion-by-showing-photo-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-111466-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: फोटो दिखा वसूली का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: फोटो दिखा वसूली का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चित्रकूट। वाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। इसी आरोपी के चलते शहर के एक व्यापारी ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी थी।
बुधवार को एसपी कार्यालय के राघव प्रेक्षागृह में सीओ सिटी राजकमल ने बताया कि 14 अक्तूबर को कर्वी के स्टेशन रोड निवासी गंगा प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भाई राकेश केशरवानी के मोबाइल पर एक नंबर से कई बार फोन आया और उस नंबर से अश्लील वीडियो बनाकर मोबाइल पर भेजकर ब्लैकमेल किया गया। साथ ही राकेश पर दबाव बनाकर 61 हजार 500 रुपये फोन पे के जरिए वसूल लिया।
इसके बाद फोन करने वालों ने खुद को पुलिस का अधिकारी बताकर फिर से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे आहत होकर उसके भाई राकेश ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बताए गए नंबरों के आधार पर विवेचना करते हुए राजस्थान के डींग जिले के अकाता निवासी सरफराज खान को बुधवार को कर्वी से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी सरफराज ने बताया कि उसने लड़की होने का झांसा देकर राकेश से बात की थी और वीडियो काल का अश्लील वीडियो बनाया था।
इसके जरिये राकेश से पैसा मांग रहा था। उसे डराने के लिए सीनियर साइबर फ्राड इलाही उर्फ लियाकत व आबिद को लगाया था। आरोपी के पास से एक मोबाइल और एक हजार रुपये बरामद हुए है।