फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Abduction and suspected rape of minor daughter; mother files petition in court

Chitrakoot News: नाबालिग बेटी के अपहरण, दुष्कर्म की आशंका, मां ने अदालत में दी अर्जी

Thu, 02 Jul 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Abduction and suspected rape of minor daughter; mother files petition in court
मानिकपुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र की एक महिला ने विशेष न्यायाधीश की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। महिला ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के अपहरण, दुष्कर्म और मानव तस्करी की आशंका जताई है। महिला ने पुलिस पर प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, उसकी बेटी को 17 जुलाई 2025 को राहुल कोल (25) भगा ले गया था। बेटी ने बाद में राहुल पर गलत काम करने का आरोप लगाया। 27 अक्तूबर 2025 को पड़ोस की मुस्कान, उसकी मां रुखमिनिया और रवीना ने बेटी का अपहरण कर लिया। नाबालिग को चेन्नई भेज दिया, जहां राहुल भी मौजूद है। महिला को आशंका है कि उसकी बेटी से देह व्यापार कराया जा रहा है। उसने पुलिस अधीक्षक समेत उच्च अधिकारियों को कई बार शिकायतें भेजीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed