फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   aanch karane pahunchee maanavaadhikaar aayog kee teem

जांच करने पहुंची मानवाधिकार आयोग की टीम

Mon, 27 Jul 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
aanch karane pahunchee maanavaadhikaar aayog kee teem
भरतकूप में मजदूरी के बदले किशोरियों के यौन शोषण मामले की जांच करने पहुंची मानवाधिकार आयोग की टीम - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। भरतकूप की पत्थर खदानों में किशोरियों से मजदूरी के बदले यौन शोषण आरोप की जांच करने सोमवार को मानवाधिकार आयोग की तीन सदस्यीय टीम मुख्यालय पहुंची। टीम में एक महिला अधिकारी भी शामिल हैं। टीम तीन दिन जांच करेगी। पहले दिन टीम के सदस्यों ने जिले के अधिकारियों से भरतकूप व पत्थर की खदानों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

सोमवार शाम चित्रकूट पहुंची मानवाधिकार आयोग की टीम में शामिल इसम सिंह, लाल बहादुर व भावना ने मुख्यालय के डाक बंगले में अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। टीम मंगलवार को मुख्यालय से लेकर भरतकूप, गोंडा, अकबरपुर, डफाईका पुरवा व रौली समेत भरतकूप कस्बे में संचालित क्रशर मिलों का निरीक्षण कर जानकारी करेगी। इस मामले में डीएम शेषमणि पांडेय छह सदस्यीय जांच टीम गठित कर चुके हैं।
विज्ञापन

टीम प्रभारी सदर एसडीएम एके पांडेय ने बताया कि जांच व पूछताछ पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट बन गई है। मंगलवार को रिपोर्ट डीएम कार्यालय में जमा की जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम भी जांच कर चुकी है। हाईकोर्ट ने याचिका दायर होने के बाद रिपोर्ट मांगी है। जिला जज आरपी सिंह ने निर्देश पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed