फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   aaj rawana hongi polig parti

आज रवाना होंगी पार्टी, तैयारी पूरी

Sat, 17 Apr 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
aaj rawana hongi polig parti
aaj rawana hongi polig parti - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। 515 मतदान केंद्र व 1081 मतदेय स्थल में मतदान होगा। मतदेय स्थल में 4324 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। जिनको रवाना करने के लिए 22 सौ से अधिक वाहन अधिगृहित किए गए है। जिसमें 650 वाहनों को ब्लाकवार रवाना किया जा चुका है। जिले के मानिकपुर, मऊ, रामनगर, पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र से वाहन रवाना होंगे। सदर विकास खंड क्षेत्र के लिए शहर के सीआईसी कालेज से वाहन रवाना रवाना होंगे। कुल 56 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

चुनावी दंगल में जीत के लिए घमासान
चित्रकूट। पंचायत चुनाव को लेकर जिले के पांचों ब्लाकों में प्रत्याशियों के बीच घमासान मचा है। जिला पंचायत, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अपनी जीत के लिए पूरा जोर लगाये हैं। अधिकतर ग्राम पंचायतों में विकास प्रमुख मुद्दा बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले के 331 ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए व बीडीसी के लिए 431 ग्राम पंचायत सदस्य व जिला पंचायत के लिए 17 वार्ड लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। जिसमें जिला पंचायत में 331 प्रत्याशी मैदान में खडे़ हैं। सभी वार्डों में घमासान मचा हुआ है। वही सदर विकास खंड में प्रधान पद के लिए 334, बीडीसी के लिए 397 व सदस्य पद के लिए 971 प्रत्यासी मैदान में खड़े है। इसी तरह से मऊ में प्रधान पद के लिए 581, बीडीसी के लिए 297 व सदस्य पद के लिए 646 प्रत्याशी मैदान में खडे़ है। इसी तरह से मानिकपुर, पहाड़ी ब्लाक में प्रत्याशी मैदान में अलग अलग पद के लिए खडे़ है। जहां सामान्य सीट है। वहां पर कई प्रत्याशी मैदान में होने से कड़ा मुकाबला है।

aaj rawana hongi polig parti

aaj rawana hongi polig parti- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed