{"_id":"69a5cf4f57031a8b38062233","slug":"a-young-man-drowned-while-bathing-in-the-mandakini-river-and-died-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-127810-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मंदाकिनी में नहाते समय युवक डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मंदाकिनी में नहाते समय युवक डूबा, मौत
Mon, 02 Mar 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सरसों लादने गया युवक मंदाकिनी में नहाते समय सोमवार को डूब गया। काफी देर तक युवक बाहर नहीं आया तो खोजबीन शुरु की। काफी देर बाद उसका शव मिला। युवक तैरना नहीं जानता था।
सदर कोतवाली क्षेत्र के अमानुपर के बहादुरपुर गांव निवासी जगदीश निषाद ने बताया कि उसका भाई बब्लू उर्फ दल्ला (32), रिश्तेदार रामकरन निषाद व दिन्नी के साथ लोहसरियन गांव स्थित खेत में कटी पड़ी सरसों लादने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गए थे। ट्रैक्टर गांव के ही ज्ञान निषाद का है। बताया कि सरसों लादने के बाद उसका भाई मंदाकिनी में नहाने गया था। वहां पैर फिसलने से डूब गया।
काफी देर तक नहीं लौटा तो रिश्तेदार भी नदी किनारे पहुंचे। नदी के बाहर कपड़े व चप्पल पड़े थे। अंदर नदी में घुस कर खोजबीन शुरू की, काफी देर बाद भाई को खोजा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि उसका भाई तैरना नहीं जानता था। इस कारण डूब गया। चौकी प्रभारी सीतापुर यदुवीर सिंह ने बताया कि सूचना पर अस्पताल पहुंचे, तब तक डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।