फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A worker fell at a construction site at Manikpur railway station.

Chitrakoot News: मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माण स्थल पर गिरा मजदूर

Mon, 12 Jan 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 12 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
A worker fell at a construction site at Manikpur railway station.
चित्रकूट। मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को प्लेटफार्म नंबर पांच के निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। शटरिंग बांध रहे एक मजदूर अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। सीएचसी में नाजुक हालत देख घायल मजदूर को उसे प्रयागराज रेफर किया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के पास निर्माण कार्य चल रहा था और मजदूर शटरिंग बांधने का काम कर रहे थे। इसी दौरान, महावीर नगर निवासी सूरज कोटार्य (24) अचानक ऊपर से नीचे गिर पड़ा। गिरने के कारण वह बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों में अफरातफरी मच गई। घटनास्थल से तुरंत घायल मजदूर को सीएचसी मानिकपुर ले जाया गया, चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार किया, लेकिन उसकी हालत नाजुक होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायल मजदूर के पिता, राजेश कोटार्य ने इस घटना पर गहरा नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि रेलवे का कार्य कराने वाली एजेंसी के किसी भी कर्मचारी ने घटना की सूचना मिलने के बाद से उनसे संपर्क नहीं किया और न ही घायल मजदूर का हालचाल किया। कार्यस्थल पर सुरक्षा के मानक भी नहीं है। लापरवाही के कारण उनका पुत्र गिरकर घायल हुआ है। यदि कार्यस्थल पर उचित सुरक्षा उपाय किए गए होते, तो यह हादसा टाला जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed