फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A tree was planted in the name of Padma Shri Late Dr BK Jain.

Chitrakoot News: पद्मश्री स्व. डॉ बीके जैन के नाम लगाया गया पौधा

Fri, 29 May 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 29 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
A tree was planted in the name of Padma Shri Late Dr BK Jain.
चित्रकूट/खोही। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के जानकीकुंड स्थित चिकित्सालय परिसर में बृहस्पतिवार को पौधरोपण हुआ। इस दौरान एक पौधा पद्मश्री स्व. डॉ बीके जैन की स्मृति में लगाया गया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निदेशक डॉ. इलेश जैन ने कहा कि डॉ बीके जैन पर्यावरण संरक्षण के प्रति बेहद सजग थे और हर व्यक्ति से एक वृक्ष लगाने व उसकी देखभाल करने की अपील करते थे। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी और बदलता मौसम प्रकृति से छेड़छाड़ का परिणाम है, इसलिए सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। इस वर्ष सद्गुरु परिवार ने 5100 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। साथ ही कहा कि सद्गुरु परिसर का 50 प्रतिशत हिस्सा पौधरोपण के लिए समर्पित है, क्योंकि वृक्ष हैं तो कल है। इस मौके पर महिला समिति की अध्यक्षा उषा बी जैन, वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. आलोक सेन, डॉ. राजेश जोशी, आरबी सिंह चौहान, देवेंद्र सचान, ऋषि बोरा, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शुक्ला, डीएस तिवारी समेत चिकित्सक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed