फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A team of five doctors of AIIMS did medical treatment of 18 children

चित्रकूट: एम्स के पांच डाक्टरों की टीम ने किया 18 बच्चों का मेडिकल

Thu, 14 Jan 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
A team of five doctors of AIIMS did medical treatment of 18 children
चित्रकूट। करीब 50 बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी सिंचाई विभाग के निलंबित अवर अभियंता रामभवन पर और शिकंजा कसने के लिए सीबीआई की एक छह सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को फिर मुख्यालय पहुंची।
विज्ञापन

अबकी सीबीआई की टीम यौन उत्पीड़न के शिकार तीस बच्चों का मेडिकल कराने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के पांच डाक्टरों को साथ लाई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एम्स के डाक्टरों की टीम ने 18 बच्चों का मेडिकल किया। शुक्रवार (आज) को 12 बच्चों का और मेडिकल कराया जाएगा। पहले दिन हुए मेडिकल की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे सीबीआई की टीम एम्स के पांच डाक्टरों की टीम को लेकर पहुंची। इसके पूर्व सीएमओ डा. विनोद कुमार के निर्देश पर पीएचसी में मेडिकल करने की पूरी तैयारी कर दी गई थी।
स्वास्थ्य विभाग के छह कर्मचारी एम्स के डाक्टरों की मदद के लिए लगाए गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच सीबीआई अफसर तीन वाहनों से यौन उत्पीड़न के शिकार तीस बच्चों और उनके अभिभावकों को लेकर सीएचसी पहुंची। यहां एम्स की दो महिला डाक्टरों समेत पांच डाक्टरों की टीम ने शाम तक सत्रह बच्चों का मेडिकल किया।
कई लोगों के एक्सरे भी कराए गए। साथ ही ब्लड जांच के अलावा कई शारीरिक जांचें भी कराई गईं। शाम को सभी सत्रह बच्चों को मेडिकल कराने के बाद उनके घरों में छोड़ दिया गया। इस दौरान सीबीआई अफसरों ने सभी बच्चों और उनके अभिभावकों का चेहरा ढक रखा था।

सीबीआई के सीओ अमित कुमार ने बताया कि यौन उत्पीड़न के शिकार बच्चों का मेडिकल कराया जा रहा है। बताया कि बाकी तेरह बच्चों का मेडिकल शुक्रवार को कराया जाएगा। बताया कि मेडिकल की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed