फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A shipment of 1,200 cylinders is insufficient, with over 11,000 consumers still queuing up.

Chitrakoot News: 12 सौ सिलिंडरों की खेप पर्याप्त नहीं, 11 हजार से अधिक उपभोक्ता अब भी कतार में

Fri, 03 Apr 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 03 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
A shipment of 1,200 cylinders is insufficient, with over 11,000 consumers still queuing up.
फोटो-03सीकेटीपी 10-मुकेश केसरवानी। संवाद
चित्रकूट। जिले में रसोई गैस का संकट अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भारी पड़ने लगा है। 3 अप्रैल को 1200 सिलिंडरों की खेप पहुंचने के बाद भी हालात नहीं सुधरे। एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन अधिकतर लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 14,200 बुकिंग के मुकाबले सिर्फ 2,434 सिलिंडर ही उपलब्ध हो सके हैं। यानी 11,766 उपभोक्ता अब भी इंतजार की कतार में हैं। जिले की 17 गैस एजेंसियों पर मांग के मुकाबले आपूर्ति बेहद कम है। इससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। 3 अप्रैल को स्टॉक आने की खबर मिलते ही लोग सुबह से एजेंसियों के बाहर जमा हो गए, लेकिन कई घंटों इंतजार के बाद भी अधिकांश को निराशा ही हाथ लगी। जिन लोगों को सिलिंडर मिला भी, उन्हें 20 से 25 दिन बाद राहत मिल सकी।
विज्ञापन


जिले की चार गैस एजेंसियों की हालत सबसे खराब है, जहां हजारों बुकिंग के बावजूद एक भी सिलिंडर उपलब्ध नहीं है। बसंती इंडियन गैस सर्विस में 140 बुकिंग के बावजूद स्टॉक शून्य है, जबकि पालेश्वरनाथ इंडियन गैस सर्विस में 1096 बुकिंग के बाद भी एक भी सिलिंडर नहीं है। कामदगिरी और खंडेहा एजेंसियों पर भी यही स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक दबाव चित्रकूट गैस सर्विस पर है, जहां छह हजार की बुकिंग के मुकाबले 3 अप्रैल को सिर्फ 342 सिलिंडर ही पहुंच सके। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम से जुड़ी अन्य एजेंसियों में भी आपूर्ति बेहद सीमित है। शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और भी गंभीर है। कई एजेंसियों पर स्टॉक पूरी तरह खत्म है, जिससे लोगों को लकड़ी और अन्य वैकल्पिक ईंधन का सहारा लेना पड़ रहा है।

---------

17 दिन बाद मिला सिलिंडर


कर्वी नगर के मुकेश केसरवानी बताते हैं कि 14 मार्च को बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें 16 दिन तक सिलिंडर नहीं मिला। 3 अप्रैल को सुबह से लाइन में लगने के बाद दोपहर में जाकर सिलिंडर मिल सका।

---


25 बार चक्कर लगाने के बाद मिला सिलिंडर ऋषभ कुमार का कहना है कि 18 मार्च को बुकिंग के बाद 25 से ज्यादा बार एजेंसी के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन हर बार निराशा हाथ लगी।

---------

सिलिंडर से बिगड़ी व्यवस्था

आरके सिंह ने बताया कि 20 मार्च को बुकिंग के बाद 3 अप्रैल को बड़ी मुश्किल से सिलिंडर मिल पाया, इस दौरान घर की व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई थी।
----
बोले जिम्मेदार

जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह का कहना है कि गैस की बढ़ती मांग को देखते हुए लगातार अतिरिक्त आपूर्ति की मांग की जा रही है। 3 अप्रैल और शनिवार को स्टॉक आया है और आगे भी सप्लाई जारी रहने की उम्मीद है।

फोटो-03सीकेटीपी 10-मुकेश केसरवानी। संवाद

फोटो-03सीकेटीपी 10-मुकेश केसरवानी। संवाद

फोटो-03सीकेटीपी 10-मुकेश केसरवानी। संवाद

फोटो-03सीकेटीपी 10-मुकेश केसरवानी। संवाद

फोटो-03सीकेटीपी 10-मुकेश केसरवानी। संवाद

फोटो-03सीकेटीपी 10-मुकेश केसरवानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed