फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A report has been filed against a cyber fraudster in the suicide of a youth

Chitrakoot News: युवक की खुदकुशी में साइबर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 15 Oct 2024 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against a cyber fraudster in the suicide of a youth
चित्रकूट। शहर के स्टेशन रोड गांधी गंज निवासी दुकानदार की खुदकुशी मामले में उनके साथ साइबर ठगी करने वाले भरत अहिरवार व मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली पुलिस व साइबर टीम ने जांच शुरु की है।
विज्ञापन

कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि दुकानदार राकेश केसरवानी के खुदकुशी मामले में उनके भाई गंगा प्रसाद की तहरीर के आधार पर साइबर ठगी करने वाले भरत अहिरवार व मोबाइल नंबर को लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा लगाई गई है। जांच के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। मृतक दुकानदार का मोबाइल पुलिस ने विवेचना में शामिल किया है। गौरतलब है कि राकेश के साथ वीडियो कॉल कर अश्लीलल तस्वीरें बनाने और फिर ब्लैकमेल करने की शिकायत परिजनों ने की है। कई बार उसे पुलिस अधिकारी बनकर या फिर फोटो वीडियो वायरल करने की बात कहकर डराकर रुपये ऑनलाइन लिये गये। इसका सबूत परिजनों ने दिया है। इसी से तंग आकर दुकानदार ने 11 अक्तूबर की रात को घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed