फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A pilgrim killed in the accident, six injured

हादसे में एक तीर्थयात्री की मौत, छह घायल

Sun, 05 Jun 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sun, 05 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
A pilgrim killed in the accident, six injured
भर्ती घायलों का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला
अमावस्या पर्व पर स्नान करके लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरी मारुती रविवार दोपहर अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई। जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि चालक समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन


 पड़ोसी जनपद कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र रनियापर के पचरौड़ी उर्फ गोला पाल (60) मारुती वैन से अपने रिश्तेदार व मित्रों के साथ ज्येष्ठ अमावस्या पर चित्रकूट आए थे। दोपहर में दर्शन करने के बाद वापस जा रहे थे। तभी रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी के पास अचानक चालक को झपकी आ गई और मारुती सड़क किनारे पत्थर से टकराकर पलट गई। कार सवार पचरौड़ी की मौके पर मौत हो गई जबकि शिवकुमार सोनी पुत्र शंकरलाल, जितेंद्र तिवारी पुत्र छोटेलाल,
विज्ञापन


चालक राकेश पांडेय पुत्र त्रिलोकी निवासी चायल कौशांबी, राजा त्रिपाठी निवासी नीबीजता, लवकुश पाल पुत्र अशर्फी, शिवचंद्र पाल पुत्र रामप्रसाद निवासी रनियापर पिपरी और उत्सव पांडेय पुत्र रूपचंद्र निवासी सिकदरा आईमा घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही रैपुरा थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाए। जहां दो की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed