फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A man absconding for 16 years with a reward of Rs 10,000 caught

Chitrakoot News: 16 वर्षों से फरार दस हजार के ईनामी को पकड़ा

Mon, 08 Apr 2024 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
A man absconding for 16 years with a reward of Rs 10,000 caught
बरगढ़ (चित्रकूट)। 16 साल से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। प्रयागराज जिला निवासी आरोपी के खिलाफ तीन मामले थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन

बरगढ़ थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि मुखबिर की सूचना पुलिस टीम ने मड़हा तिराहा से प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थाना के हिनौता पांडेय निवासी दिनेश कुमार को पकड़ा है। इसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी दिनेश के खिलाफ बरगढ़ थाने में विभिन्न धाराओं में तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बरगढ़ कस्बा निवासी चुनकू ने तीन मार्च 2008 को थाने में सूचना दी थी कि अज्ञात लोगों ने उसके घर से लाइसेंसी डीबीबीएल गन, सोने-चांदी के जेवर व नगदी चोरी कर ली है। विवेचना के दौरान आरोपी दिनेश कुमार व नौ साथियों के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस नौ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी दिनेश फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी की ओर से दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed