{"_id":"5f89dacc8ebc3e9b8f2e6576","slug":"a-large-number-of-devotees-took-a-dip-in-mandakini-at-amavasya-fair-chitrakutt-news-knp5889055173","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमावस्या मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमावस्या मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/,खोही। लॉकडाउन के करीब छह महीने बाद जिला प्रशासन द्वारा अमावस्या मेले पर मंदाकिनी नदी में स्नान की छूट मिलने पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई। इस दौरान मेले की व्यवस्था के लिए यूपी व एमपी के प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।
कोरोना संक्रमण के चलते करीब छह माह बाद अमावस्या मेले पर शनिवार को धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने परिवार सहित मंदाकिनी नदी में स्नान किया और भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पंचकोसी परिक्रमा लगाई।
इस दौरान रामघाट जय कामता नाथ के जयकारों से गूंज उठा। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय, सीओ सिटी रजनीश यादव व एमपी क्षेत्र में मझगवा एसडीएम हेमकरण धुर्वे और नायब तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
भीड़ एकत्र न हो इसके लिए बनाया अवरोधक
चित्रकूट। मेला क्षेत्र में एक स्थान पर श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ न एकत्र हो, इसके लिए धर्मनगरी के कई स्थानों पर रस्सी लगाकर श्रद्धालुओं को रोक ा गया। इसको लेकर एमपी क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं व पुलिस कर्मियों की आपस में कहासुनी भी हुई।
दुकानदारों के खिले चेहरे
चित्रकूट। मेला क्षेत्र की दुकानों में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। इससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। दुकानदारों ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते काफी हद तक बिक्री कम हो गई थी। अमावस्या मेला में श्रद्धालुओं के आने की छूट मिलने से थोड़ा राहत मिली है।
श्रद्धालुओं ने जताई खुशी
चित्रकूट। हमीरपुर से आए राजेश सिंह, ममता सिंह व रोहित तिवारी, महोबा के लाल सिंह राजपूत, झांसी के विजय पटेल, प्रयागराज के अरुण मिश्रा और उन्नाव की कमला अवस्थी ने बताया कि वह लोग हर साल अमावस्या में परिक्रमा करने के लिए धर्मनगरी आते थे। कोरोना संक्रमण के चलते अमावस्या मेला पर रोक लगी हुई थी, लेकिन अनुमति मिलने पर उन्होंने खुशी जताई है।