{"_id":"675dc731187514a93c0ecfd4","slug":"a-gun-was-pointed-at-the-cousin-of-the-sp-leader-in-broad-daylight-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-111693-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सपा नेता के ममेरे भाई पर दिनदहाड़े तमंचा ताना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सपा नेता के ममेरे भाई पर दिनदहाड़े तमंचा ताना
विज्ञापन
चित्रकूट। सपा कार्यालय के पास सपा नेता के ममेरे भाई पर बाइक सवार तीन युवकों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। तमंचा और चाकू को लहरा रहे युवकों ने एक युवक को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की, यह देखकर आसपास के लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के आने तक दो युवक भाग गए, लेकिन तमंचे के साथ पकड़ा गया आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा है।
सपा के विशेष आमंत्रित सदस्य सूरज पटेल के ममेरे भाई मुकेश ने बताया कि शनिवार की सुबह सपा कार्यालय के नीचे एक दुकान पर खड़े थे। इसी बीच बाइक पर तीन युवक आए और गाली देते हुए पकड़ने की कोशिश की। भागना चाहा तो तमंचा और चाकू निकालकर घेर लिया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने आरोपियों को रोका और तीनों आरोपियों को ने पकड़कर पुलिस सूचना दी। इसी बीच दो युवक मौका पाकर बाइक लेकर भाग गए।
सूचना पर कोतवाल उपेंद्र सिंह व गल्ला मंडी चौकी प्रभारी श्यामदेव सिंह टीम के साथ पहुंचे। आरोपी अगरहुडा गांव निवासी अभिराज उर्फ गोलू को तमंचे के साथ पकड़ लिया। मुकेश और गोलू को लेकर पुलिस कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन
मुकेश ने गोलू के अलावा दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को मंदाकिनी पुल के पास से पकड़ा है। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे से पहले से परिचित हैं। दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। मुकेश की 15 दिन पूर्व जेल से छूटे अंकुर पटेल से मारपीट हुई थी। अंकुर के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वादी के खिलाफ भी चार मामले मारपीट गाली गलौज के दर्ज हैं।