फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A death in road accidents , nine injured

सड़क हादसों में एक की मौत, नौ लोग घायल

Mon, 29 Dec 2014 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 29 Dec 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
A death in road accidents , nine injured

ट्रक और डीसीएम की आमने सामने की टक्कर में पीछे आ रहा तेज रफ्तार टेंपो भी ट्रक में घुस गया।  ट्रक और डीसीएम के चालक समेत टेंपो में बैठी सवारियां भी घायल हो गईं।

विज्ञापन


हाईवे पर पुल के पास हुई दुर्घटना में  ट्रक सीढ़ियों से होता नीचे जा गिरा। उधर, मऊ में एक रोडवेज बस ने दो साइकिलसवार बालकों को रौंद दिया, जिससे उसमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर दो बजे कौशांबी से नवरोजाबाद बरिया जा रही डीसीएम पुलघाट के पास ट्रक से टकरा गया।  ट्रक भरतकूप से इलाहाबाद जा रहा था।

दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत के बाद डीसीएम के पीछे आ रहा बेकाबू टेंपो दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में जा घुसा। टेपों सवारियां लेकर चित्रकूट जा रहा था। ट्रक चालक के नशे में होने की बात कही जा रही है। चालक के ट्रक न संभाल पाने पर पुल की सीढ़ियों से होता हुआ यह नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दृश्य देखकर लोगों की भीड़ लग गई। इस दुर्घटना में चोटें तो आईं पर किसी की मौत नहीं हुई।

दुर्घटना में डीसीएम चालक प्रेमचंद्र यादव निवासी करारी, ट्रक चालक शहाबुद्दीन (45) निवासी मुरका के अलावा टेंपो में बैठे दीपू (18) और दिलीप (17) चित्रकूट, कुनेहटा का प्रधान रामराज (29), दयाशंकर (60) निवासी बांदा, मनीष श्रीवास्तव (33) बांदा घायल हुए हैं।

सभी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम जैसे हालात हो गए। बताया जाता है कि उसी समय बिजली चली गई थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया, वर्ना ट्रक खंभे और तार तोड़ता हुआ नीचे गिरा था।

उधर, एक अन्य सड़क दुर्घटना में एक बालक की मौत हो गई। सोमवार दोपहर दलित परिवारों के बालकों को एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई।

हलुवा उर्फ शिवभोले (13) पुत्र मैकूलाल अपने साथी योगेंद्र उर्र्फ  गेंदालाल (13) पुत्र घनश्याम के साथ अपने गांव जोरवारा से मऊ जा रहा था। लालता रोड के पास हाईवे पर पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने इनकी साइकिल को टक्कर मार दी।


गंभीर रूप से घायल हलुवा की मौत हो गई, योगेंद्र को इलाहाबाद रिफर किया गया है। घटना की सूचना पर पहुंचे एसआई धीरेंद्र मिश्रा और राजेश मिश्रा ने रोडवेज बस को बरामद कर लिया है, जबकि चालक भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed