फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   विधायक ने गांवों में लगाई चौपाल

विधायक ने गांवों में लगाई चौपाल

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। कर्ज न चुका पाने पर जान देने वाले किसान ब्रजमोहन उर्फ लाला यादव के परिजनों को सांत्वना देने सदर विधायक वीर सिंह पटेल रसिन गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही दस हजार रुपए की मदद भी की। इसके बाद विधायक ने शिवरामपुर में निंदवा बाबा स्थान पर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने बीडीओ को निर्देश दिया कि गरीब किसान के परिवार को आवास दिया जाए। रसिन से वापस लौटकर
विज्ञापन

निंदवा बाबा हनुमान मंदिर में लगाई चौपाल में बसियापुरवा, गरबापुरवा, नई दुनिया, बरगदहापुरवा, भवनपुर, अलमापुर आदि के ग्रामीणों ने विधायक के सामने समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में एक इंटर कालेज की जरूरत है। इसके अलावा सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। वीरसिंह ने सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जनता उनके लिए लड़ी थी और अब वे जनता के लिए लड़ेंगे। इसके बाद विधायक ने उसरीपुरवा और बारा में भी चौपाल लगाई। विधायक के साथ संत कुमार पटेल, सरनाम सिंह यादव, शंभू सिंह चंदेल, हीरा सिंह, राजू सिंह, संतराम सिंह, अशोक पटेल, सुनील द्विवेदी, पवन पटेल, सुधीर पटेल भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed