{"_id":"76836","slug":"Chitrakoot-76836-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप को लेकर प्रधान से विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप को लेकर प्रधान से विवाद
Chitrakoot
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। कौहारी गांव के प्रधान ने गांव के कुछ लोगोें पर अभद्रता और गाली गलौज का आरोप लगाया है। यह भी बताया कि जाते-जाते उससे एक लाख चालीस हजार रुपए की डिमांड भी की। प्रधान ने पुलिस अधीक्षक से पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर, विपक्षियों ने भी प्रधान पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपा है।
प्रधान राजकरन ने गांव के ही रामनरायण और अभिलाष ऊर्फ राजा पर आरोप लगाया कि दोनों असलहा लेकर उसके घर आकर गाली देने लगे। शोर मचाने पर जब कुछ लोग आ गए तो ये वापस चले गए। जाते-जाते धमकी दी कि अगर प्रधानी करनी है तो एक लाख चालीस हजार रुपए दे जाना, नहीं तो परिवार सहित जान से मार देंगे। प्रधान ने पुलिस अधीक्षक से पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर पुलिस अधीक्षक को रामनारायण ने भी पत्र भेजा है। इसमें बताया है कि ग्राम प्रधान उसकी जमीन में जबरदस्ती हैंडपंप लगवा रहा था। उसने मना किया तो प्रधान ने आधा दर्जन लोगों के साथ मारपीट की और उसके भतीजे का मोबाइल भी छीन लिया।