फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   स्फटिक शिला कुंड में युवक की डूबकर मौत

स्फटिक शिला कुंड में युवक की डूबकर मौत

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। नदी में नहाने गए एक युवक का पैर फिसल गया। वह पानी के अंदर चट्टानों में फंस गया। आसपास किसी के न होने से वह नहीं निकल पाया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटनास्थल मप्र का होने की वजह से नयागांव थाना पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कर्वी ब्लाक के भगनपुर गांव निवासी हरिनारायण गुप्ता (25) पुत्र महेश प्रसाद शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे घर में पास में तीर्थक्षेत्र के स्फटिक शिला कुंड में नहाने गया था। सुबह नौ बजे के आसपास वहां जब कुछ लड़के नहाने पहुंचे तो वहां पानी में चट्टानों के बीच फंसा शव देखा। लड़कों ने इसकी जानकारी महंत को दी। महंत ने नयागांव जिला सतना थाने को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी यूसी तिवारी मौके पर पहुंचे। तब तक पास ही में स्थित रामदरबार होटल के लोग भी वहां पहुंच चुके थे। इन लोगों ने शव की शिनाख्त की। कुछ समय पहले तक हरिनारायण इसी होटल में काम करता था। घरवाले सूचना पाकर घाट पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। भगनपुर प्रधान नरेंद्र देव त्रिपाठी ने बताया कि हरिनारायण की लगभग एक साल पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed