{"_id":"75527","slug":"Chitrakoot-75527-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने चौपाल में सुलझाई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने चौपाल में सुलझाई समस्याएं
Chitrakoot
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। शनिवार को सांसद आरके सिंह पटेल ने पाठा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के साथ चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुलझाईं। सांसद ने अधिकारियों से सप्ताह भर में समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
सांसद ने शनिवार को जल, विद्युत, भूमि संरक्षण, समाज कल्याण स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारियों के साथ हनुवा, गढ़चपा, कौबरा आदि गांवों में चौपाल लगाई। हनुवा में मोहनलाल, रमाशंकर, केदारनाथ ने हैंडपंपों की कमी की वजह से होने वाली पेयजल किल्लत की बात कही। प्राथमिक विद्यालय में बिजली के कनेक्शन न होने से दिक्कत की भी चर्चा की। बुजुर्ग रामलाल, गोरेलाल, श्यामसुंदर ने वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की बात बताई। सांसद को समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि शासनादेश के मुताबिक बीपीएल कार्डधारक को ही पेंशन का प्रावधान है। सांसद ने कहा कि बीपीएल के लिए गांवों में सर्वेक्षण का काम शुरू हो रहा है। लोग जागरूक बनकर उन लोगों का नाम कटवाएं जो अपात्र हैं। उन्होंने जल निगम के अवर अभियंता एके हल्दवानी को खराब हैंडपंपों की मरम्मत कर पेयजल समस्या को निपटाने को कहा। ग्रामीणों को बिना वजह मुख्यालय के चक्कर न कटवाने के लिए आगाह किया। गांव के छात्रों ने गांव के दस किमी की दायरे में एक भी इंटर कालेज की स्थापना न होने करने का अनुरोध किया। सांसद ने कहा कि अगर जमीन की व्यवस्था करा दें तो वे स्कूल की स्थापना करा देंगे। अर्जुन सिंह बघेल ने सड़क की जर्जर स्थिति की जानकारी दी। गांव के अस्पताल का भवन बनने के बाद हैंडओवर न होने की जानकारी बताने पर सांसद ने कहा कि डीएम और सीएमओ से बातचीत कर जल्द से जल्द इसे शुरू कराने को कहा। कौबरा गांव में भी पेयजल, विद्युत और पेंशन आदि की समस्याओं को भी उठाया गया। जल निगम के अवर अभियंता को सभी खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने के साथ-साथ एक सप्ताह के अंदर नए प्रस्तावित हैंडपंपों की स्थापना करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता शक्ति प्रताप सिंह तोमर, राजकुमार त्रिपाठी के अलावा अधिकारी और गांववाले मौजूद रहे।