फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   गैरहाजिर एसओ को एसपी ने किया निलंबित

गैरहाजिर एसओ को एसपी ने किया निलंबित

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक ओंकार सिंह ने गुरुवार को मातहतों की क्राइम मीटिंग में दुलारा भी और फटकारा भी। एक एसओ को गैरहाजिर रहने पर जहां निलंबित करने का आदेश दिया, वहीं एक एसओ को मामले जल्द निपटाने पर पांच सौ रुपए का इनाम भी दिया। उन्होंने कहा कि पुराने अपराधियों को ट्रेस करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक में सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि अपराधों का नियंत्रण करना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। बाइकर्स गैंग के बचे सदस्यों को पकड़ने के लिए जरूरी कदम उठाने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि लूट, डकैती और अपहरण जैसे संगीत मामलों के अपराधियों का पता लगाया जाएगा कि अब वे कहां हैं, क्या कर रहे हैं। एसपी ने कहा कि सभी थानों में खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा इनवर्टर और बैटरी की व्यवस्था की जाएगी। दंगा नियंत्रण के लिए प्रत्येक शुक्रवार को पुलिस लाइन में ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा इनामी अपराधियों के जमानतदारों की जमानत राशि कोर्ट से जब्त कराई जाएगी। अपराधियों की अचल संपत्ति कुर्क कराने की दिशा में पहल की जाएगी। एसपी ने शिवरामपुर चौकी से पुलिस लाइन भेजे गए दारोगा बहादुर खान के गैरहाजिर रहने पर उनको सस्पेंड करने के आदेश दिए। वहीं मऊ थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की मामलों के जल्द निपटारे पर पीठ थपथपाई। साथ ही उनको पांच सौ रुपए का इनाम दिया गया। इस मौके पर पिछले दिनों सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर शंभू सिंह को एसपी ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सीओ सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि बैंकों से रुपए निकालकर जाने वालों के साथ लूट की घटनाओं को रोकने के लिए शहर के बैंकों में सात दारोगा तैनात किए गए हैं। सबके साथ एक-एक सिपाही भी रहेगा। इसके अलावा एक दारोगा की ड्यूटी शिवरामपुर और दो की भरतकूप में लगाई गई है। नई बाजार से शंकर बाजार तक के लिए एक मोबाइल पुलिस टीम की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा पुराने अपराधियों का बायोडाटा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed