{"_id":"75221","slug":"Chitrakoot-75221-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में पीटकर अधमरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में पीटकर अधमरा किया
Chitrakoot
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रधान के चुनाव की रंजिश में कुछ लोगों ने गांव के ही एक व्यक्ति को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
ममसी बजुर्ग निवासी अच्छेलाल पुत्र राजबहादुर ने बताया कि बुधवार को वह कर्वी से मोटरसाइकिल द्वारा गांव आ रहा था। गांव के बाहर ही कुछ लोग भैंस चरा रहे थे। जैसे ही वह बगल से गुजरा, गांव के संजय और उमेश ने लाठी से प्रहार कर दिया। इससे वह बाइक से गिर गया। इन लोगों ने उसे लाठियों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। अच्छे लाल ने बताया कि हमलावर उससे ग्राम प्रधान के चुनाव के समय से खार खाए बैठे थे।