{"_id":"74857","slug":"Chitrakoot-74857-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस की समस्याओं को समय से निपटाएं-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस की समस्याओं को समय से निपटाएं-डीएम
Chitrakoot
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी ने मऊ और रामनगर के गांवों में देखे विकास कार्य
मऊ (चित्रकूट)। जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह ने मंगलवार को तहसील परिसर में तहसील दिवस की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि जो भी समस्याएं आएं उनका निपटारा समय से किया जाना चाहिए। बाद में जिलाधिकारी ने मऊ और रामनगर के गांवों में विकास कार्यों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने मऊ एसडीएम अभयराज से कहा कि वह शिकायतों के निपटारे के बाद शिकायतकर्ता के मोबाइल पर संपर्क कर इसकी पुष्टि भी कर लें कि समस्या निपट गई है या नहीं। उन्होंने आए हुए लोगों से प्रार्थनापत्र पर मोबाइल नंबर लिखने को भी कहा। तहसील दिवस में कुल 103 समस्याएं आईं, जिनमें से नौ को मौके पर निपटा दिया गया। बाकी समस्याओं को अधिकारियों को यह कहते हुए सौंपा कि इनका निपटारा हर हाल में एक हफ्ते में कर दिया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने मऊ के गांव अहिरी, सुरौंधा, चकवा, खंडेहा, रामनगर के भखरवार, और सिंहपुर गांवों में विकास कार्यों का मौका मुआयना किया। अहिरी में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी झांसी-मिर्जापुर रोड से जानेवाली दिवली संपर्क मार्ग को खुदवाकर देखा तो पाया कि यह मानक के अनुरूप नहीं थी। इस पर जिलाधिकारी ने वाटर वाउंडिंग पिचिंग कार्य मानक अनुरूप कराने को कहा। बताया गया कि 2.2 किमी सड़क की निर्माण लागत 80 लाख है। अहिरी में भूमि विकास एवं जलल संसाधन तृतीय इकाई चित्रकूट द्वारा बुकलेट में तो पांच काम दिखाए गए पर मौके पर एक भी काम नहीं मिला। इस पर डीएम ने भूमि संरक्षण अधिकारी तृतीय रमेश चंद्र को सख्त हिदायत दी। साथ ही सीडीओ एके सिंह से कहा कि अब इसको किसी भी प्रकार की स्वीकृतियां न जारी की जाएं। बीआरजीएफ योजना के तहत निर्माणाधीन ग्राम पंचायत के बाकी धन के लिए डीएम ने साफ कहा कि उपभोग प्रमाणपत्र देने पर ही बाकी की धनराशि अवमुक्त की जाएगी। कई जगहों पर उन्होंने मानक अनुरूप काम नहीं पाए जाने पर नाराजगी दिखाई। जिलाधिकारी ने लालता रोड पर लैब टू लैंड परियोजना के तहत घर घर शौचालय की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। इस मौक ेपर भखरवार में विकलांग सुधनियां ने सरैया की जगह इलाहाबाद ग्रामीण बैंक की लालता रोड शाखा से पेंशन दिलाने की व्यवस्था की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को यथाशीघ्र कार्रवाई करने को कहा। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक ओंकार सिंह, परियोजना निदेशक डा. एससी श्रीवास्तव. अधिशासी अभियंता विद्युत कमलेश कुमार आदि भी मौजूद रहे।