फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   पर्यवेक्षक ने जंचीं कापियों को देखा

पर्यवेक्षक ने जंचीं कापियों को देखा

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों को दी हिदायत, मूल्यांकन में लापरवाही अक्षम्य
विज्ञापन

चित्रकूट। सोमवार को बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन के दौरान पर्यवेक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने जंची कापियों को देखा और कुछ गलतियों को दुरुस्त किया। उन्होंने परीक्षकों को हिदायत दी कि मूल्यांकन में किसी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा कापियों का मूल्यांकन केंद्र चित्रकूट इंटर कालेज को बनाया गया है। यहां पर सोमवार तक इंटरमीडिएट की कुल 33,843 और हाईस्कूल की 21,033 कापियां जंच चुकी हैं। हाईस्कूल की कुल 97935 और इंटर की कुल 89218 कापियों का मूल्यांकन दस मई तक पूरा करना है। सोमवार को पर्यवेक्षक और राजकीय इंटर कालेज घुरेटनपुर के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह यादव ने केंद्र में जंचीं कापियों को देखा और गलतियों पर हिदायत दी।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ परीक्षकों ने कापियों के अंदर सही ढंग से अंक नहीं चढ़ाए थे। इस पर उनको निर्देश दिया गया कि बाईं ओर अंक लिखे जाएं। सीआईसी में कुल 47 शिक्षकों की टोली बनाई गई है। इनमें से हाईस्कूल में 28 शिक्षक और इंटरमीडिएट में 19 परीक्षक कापी जांच रहे हैं। हाल सहित यहां कुल 15 कमरों में मूल्यांकन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उप नियंत्रक डा. रणबीर सिंह चौहान ने बताया कि गैरहाजिर 107 शिक्षकों में से 26 ने सोमवार को मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया। अभी भी 26 गैरहाजिर हैं और इनका लगातार वेतन कट रहा है।
बताया कि अब तक जितनी कापियां जांची जा चुकी हैं उनके अवार्ड ब्लैंक (प्राप्तांक सूची) बोर्ड को व्यक्तिगत वाहक से भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed