{"_id":"42-201504","slug":"Chitrakoot-201504-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरान का शिकार हुआ वृद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरान का शिकार हुआ वृद्ध
Chitrakoot
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। रोडवेज बस में एक यात्री को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिला लूट लिया। उसे जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद इलाहाबाद रिफर किया है।
रविवार सुबह एक वृद्ध रेलवे स्टेशन के बाहर बेहोशी अवस्था में पड़ा था। इस पर कुछ लोगों ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी के सिपाही चेतराम ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वृद्ध ने अपना नाम जगमोहन सिंह (75) पुत्र रामसहाय ठाकुर निवासी पचोखर महान थाना भरुआ जिला हमीरपुर बताया है। उसने बताया कि वह सुबह बस से कर्वी आया था। यहां से उसे आंख बनवाने जानकीकुंड जाना था। बस में किसी ने उसे कुछ खिलाकर उसके पास के छह सौ रुपये लूट लिए। बाद में उसे एक रिक्शे में बैठा दिया। रिक्शेवाले ने जब उसे इस हालत में देखा तो रेलवे स्टेशन के पास शेड के पास छोड़कर चला गया।