फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   अधबने कुएं में गिरकर किशोर की मौत

अधबने कुएं में गिरकर किशोर की मौत

Tue, 14 Oct 2014 05:32 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Tue, 14 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। अर्धनिर्मित कुएं में गिरकर किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने सुबह उसका शव निकलवाया।
विज्ञापन

निही चिरैया के मजरे भाठापुरवा निवासी सुमेश्वर यादव (15) शनिवार शाम खेतों की तरफ गया था। उसके पिता नत्थू ने बताया कि जब देर तक वह नहीं लौटा तो खोजबीन की गई। इसके बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। सुबह खेत में खोदे गए कुएं में देखा गया तो उसका शव उतरा रहा था। नत्थू का आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने गांव में कुओं के लिए गड्ढे खोदकर डाल दिए हैं, जिसकी वजह से उनके पुत्र की जान चली गई। पिछले साल एक किसान की गाय भी इसी तरह के कुएं में डूबकर मरी थी। गांव के गंगा, शिवपूजन, किशोरीलाल ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ गुस्सा जताया है। नत्थू ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed