{"_id":"42-183599","slug":"Chitrakoot-183599-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में व्यापारियाें ने डीएम को बताई समस्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में व्यापारियाें ने डीएम को बताई समस्या
Chitrakoot
Updated Fri, 30 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिलाधिकारी मुथु कुमार स्वामी बी ने बुधवार को व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। डीएम ने समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में व्यापार मंडल के व्यापारियों ने कहा बैंकों की ओर से लघु उद्योगों के लिए प्रेषित आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिए जाते हैं। इस पर डीएम ने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र से कहा कि बैंकों में भेजे गए आवेदन पत्रों की सूची उपलब्ध कराई जाए। यह भी बताया जाए कि किन कारणों से आवेदन पत्र निरस्त किए गए हैं। खादी ग्रामोद्योग की सब्सिडी के संबंध में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राम अवतार ने बताया शासन से अनुदान प्राप्त होते ही संबंधित लाभार्थियों के खाते में भेज दी जाएगी। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मुकुल अग्रवाल ने कहा विद्युत चोरी की सूचना विद्युत अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाती है लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं होती है। डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए वे स्वयं जाएं और अवैध कटियाधारकों के खिलाफ कार्रवाई करें। सीडीओ से कहा कि अधिशासी अभियंता विद्युत से स्पष्टीकरण मांगा जाए कि उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता विद्युत के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई। एसपी किरण एस ने कहा जहां पर विद्युत कटिया डालकर चोरी होती है, उसकी फोटो अवश्य कराएं। उस फोटो को संबंधित थानाध्यक्ष को दें और कार्रवाई कराएं। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ने बताया उद्योगों के पंजीकरण के आनलाइन हो गए हैं। बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के भी प्रपत्र आनलाइन हो गए हैं। डीएम ने कहा जिला में उद्योग लगाने की जरूरत है। जिन लोगों को जमीन की आवश्यकता हो, उन्हें जमीन दी जाएगी।