{"_id":"42-182792","slug":"Chitrakoot-182792-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज में काम कर रहे मजदूरों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज में काम कर रहे मजदूरों का हंगामा
Chitrakoot
Updated Fri, 23 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। ओवरब्रिज के पिलर निर्माण के लिए लगाए गए मजदूरों ने पिलर के नीचे काम न करने के लिए जमकर बवाल काटा। कोतवाली के सामने हो-हल्ला कर रहे मजदूरों ने मिक्सर मशीन को भी गड्ढे में पलटने का प्रयास किया। विवाद बढ़ता देखकर साइट मैनेजर ने पूरे दिन की मजदूरी देकर किसी तरह मजदूरों को वापस भेजा।
जनपद में रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। इसे सेतु निर्माण निगम बनवा रहा है। अभी पिलर बनाने का काम चल रहा है। साइट मैनेजर एके सिंह ने गुरुवार सुबह काम देख रहे मुंशी ब्रह्म नारायण मिश्रा को 12 मजदूर बाजार से लाने को कहा। ढाई सौ रुपये की तय दिहाड़ी पर मजदूरों ने लगभग दस बजे काम शुरू किया। थोड़ी देर बाद मुंशी ने दो मजदूरों को पिलर की नींव में घुसकर मिक्सर द्वारा मिलाई गई गिट्टी को फावड़े से टालने को कहा। इस पर मजदूरों ने अंदर घुसकर काम करने से इनकार कर दिया। उनका कहना था वे केवल सूखी गिट्टी और मौरंग मिक्सर प्लांट में डालेंगे, बाकी कोई काम नहीं करेंगे। इसकी जानकारी मुंशी ने साइट इंचार्ज को दी तो उन्हाेंने मजदूरों से काम कराने से मना कर दिया। इसको लेकर मजदूर रामसिया, सूरज, बसंत लाल, संजय, रामनारायण, लवलेेश, कल्लू, बसंता, कोमल सिंह, जयलाल काम छोड़कर कोतवाली चले गए। मजदूराें ने बिना काम किए ही पूरे दिन की मजदूरी के लिए बवाल करना शुरू कर दिया। गुस्साए मजदूरों ने मिक्सर मशीन को भी पिलर के गड्ढे में डालने की कोशिश की। बवाल बढ़ता देख मौके पर साइट मैनेजर एके सिंह पहुंचे। बवाल शांत करने के लिए उन्होंने पूरे दिन की मजदूरी देकर मजदूरों को वापस कर दिया।