{"_id":"42-182790","slug":"Chitrakoot-182790-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में कैदी और सिपाही घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में कैदी और सिपाही घायल
Chitrakoot
Updated Fri, 23 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। कैदियों को कोर्ट ले जा रहे वाहन के सामने अचानक भैंसें आ गई। चालक ने अचानक ब्रेक लगाया तो वाहन में ही गिरकर दो कैदी और सिपाही चुटहिल हो गए। घायल कैदियों और सिपाहियों ने कर्वी पहुंच कर जिला अस्पताल में इलाज कराया।
हादसा खुरहंड के पास हुआ। बांदा से जिला कोर्ट जा रहे कैदी वाहन के सामने अचानक कई भैंसें आ गईं। इस पर चालक ने तेजी से ब्रेक लगाया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। किसी तरह चालक ने काबू पाया। अचानक ब्रेेक लगने के कारण पीछे बैठे कैदी वाहन में ही नीचे जा गिरे, जिससे वे चुटहिल हो गए। हादसे में दो सिपाहियों को भी चोट आई। जिला पहुंचने पर घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। सिपाही मनोज कुमार ने बताया खुरहंड के पास भैंसों को बचाने में हादसा हुआ है। घायल कैदी मऊ निवासी राम अभिलाष, नादिन कुर्मियान निवासी राममूरत हैं।