फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   ग्रामोदय विश्वविद्यालय के नाम एक और उपलब्धि

ग्रामोदय विश्वविद्यालय के नाम एक और उपलब्धि

Fri, 23 May 2014 05:31 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Fri, 23 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। ग्रामोदय विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2014-15 में कम्यूनिटी आधारित विभिन्न नए पाठ्यक्रम शुरू करेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने एक करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत किया है। गुरुवार को यह जानकारी कुलपति के तकनीकी अधिकारी डॉ. डीपी राय दी।
विज्ञापन

कम्यूनिटी आधारित नए पाठ्यक्रम में एग्रीकल्चरल ऑपरेशन, प्रबंधन और फूड प्रोसेसिंग के अंतर्गत एडवांस डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। नए पाठ्यक्रमों से ग्रामीणों और युवाओं को रोजगार की दिशा दी जाएगी। डॉ. डीपी राय ने बताया विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इससे पूर्व विश्वविद्यालय को व्यावसायिक स्नातक बीकॉम पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए मध्यप्रदेश में केवल ग्रामोदय विश्वविद्यालय को एक करोड़ 85 लाख का अनुदान स्वीकृत किया था। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से स्वीकृत इस अनुदान राशि से विश्वविद्यालय में अत्यधिक खुशी है। कुलपति प्रो. गौतम ने विश्वविद्यालय को मिले इस विशेष अनुदान एवं कम्यूनिटी आधारित इस परियोजना के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed