{"_id":"42-182712","slug":"Chitrakoot-182712-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों ने बताईं समस्याएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों ने बताईं समस्याएं
Chitrakoot
Updated Thu, 22 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। पहाड़ी ब्लाक के गौहानी कला गांव के किसान बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर गांव की समस्या बताई। ग्रामीणों ने कहा नाली, खड़ंजा और शौचालय निर्माण में अनियमियता है। विरोध करने पर गांव के कुछ दबंग लोग धमकाते है। कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम मुथुकुमार स्वामी बी को प्रार्थना पत्र दिया। ग्रामीणों ने कहा गांव में कई साल से विकास के नाम पर सिर्फ छलावा हो रहा है। विकास के नाम पर नाली, खड़ंजा, शौचालय निर्माण में सिर्फ सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। मिड डे मिल में भी सरकार का बर्बाद जा रहा है। दबंग डरा धमकाकर अपनी जेब भर रहे हैं। उक्त लोगों के खिलाफ थानों में मामले भी दर्ज है। चार माह पूर्व ही गांव में सड़क के दोनों तरफ नाली के लिए खुदाई की गई थी। उसकी हालत जस की तस पड़ी है। शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। ग्रामीणों ने बताया इससे पूर्व भी वह एसडीएम को प्रार्थना पत्र दे चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने गांव में हुए निर्माण की जांच कराने की भी मांग की है। इस मौके पर गांव के राजबली सिंह, अवध्ेाश, छेदीलाल, हीरालाल, मोहम्मद नसीब, मुन्ना, कैलाश, छोटा आदि थे।
विज्ञापन