फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   किसान दिवस पर डीएम ने सुनी किसानों की समस्याएं

किसान दिवस पर डीएम ने सुनी किसानों की समस्याएं

Thu, 22 May 2014 05:31 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Thu, 22 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। किसान दिवस पर बुधवार को भाकियू के किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में समस्याओं पर चर्चा की। डीएम ने उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में अन्नाप्रथा, सिंचाई और बिजली समस्यां प्रमुख रहीं।
विज्ञापन

इस मौके पर भाकियू पदाधिकारियों ने डीएम मुथुकुमार स्वामी बी को एक ज्ञापन दिया। इसके बाद डीएम के साथ बैठक में किसानों ने अपनी समस्याएं बताईं। उप कृषि निदेशक जगदीश नारायण ने बताया अतिवृष्टि के आंकलन के लिए डीएम ने सभी एसडीएम को तीन दिवस के अंदर क्राप कटिंग रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। किसानों की प्रमुख समस्या अन्नाप्रथा पर उन्होंने किसानों से उन लोगों की सूची मांगी है। जो अपने पशु छोड़ देते हैं। सूची मिलने के बाद उन्हाेंने कार्रवाई का आदेश दिया है। अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया है कि छूट पर कनेक्शन की रिपोर्ट सात दिवस के अंदर उपलब्ध कराएं। गेहूं खरीद केंद्र के संबंध में डीएम ने साधन सरकारी समितियों को आदेश दिया है कि वह मानक के अनुरूप ही गेहूं खरीद करें। लघु सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता को कहा है कि कूप निर्माण का कार्य टेंडर कराकर पूरा कराएं। डेयरी विभाग की ओर से दुग्ध मूल्यों का भुगतान न होने की किसानों की शिकायत पर डीएम ने उप कृषि निदेशक को कारणों की जांच करने का आदेश दिया है। विकास खंड मऊ के गांव चनई में सिंचाई, विद्युत, सड़क की शिकायत पर डीएम ने डीओ लेटर जारी करने का आदेश दिया है। वहीं सफाई कर्मियों के कार्य न करने की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। इसके अलावा किसानों ने जल निकासी, पेयजल, हैंडपंप रिबोर की भी समस्याएं बताई। बैठक में एडीएम, एसडीएम, सभी विभाग के अधिकारी और भाकियू के जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल, हरबक्स सिंह, राजकिशोर सिंह पटेल आदि थे।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed