फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   बिजली गिरने से किसान की मौत, दो झुलसे

बिजली गिरने से किसान की मौत, दो झुलसे

Wed, 09 Oct 2013 05:39 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Wed, 09 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। बिजली गिरने से एक किसान की खेत में मृत्यु हो गई। एक अन्य घटना में दो लोगों के झुलसने की खबर है।
विज्ञापन

राजापुर थाने के चिल्लीराकस गांव का संतोष (40) पुत्र फुद्दन शुक्रवार रात अपने घर से लगभग डेढ़ किमी दूर खेत में लगी धान की फसल में खाद डालने गया था। इस बीच तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से वह इसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। इधर, जब वह देर तक घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने सुबह उसकी खोजबीन शुरू की। संतोष का झुलसा हुआ शव खेत में पड़ा था। यह देख घरवालों में हाहाकार मच गया। बाद में सूचना पर हल्का लेखपाल रामसिंह और थाना पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, एक अन्य दुर्घटना की जानकारी के मुताबिक भंभेट कालोनी निवासी छोटा (30) पुत्र झीलम और खुरमुर (55) पुत्र अड्डा भी बिजली गिरने से झुलस गए हैं।


इनसेट -------------------
उफनाई पयस्वनी ने ली एक युवक की जान
उधर, पयस्वनी नदी में डूबने से एक युवक की मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक, मारकुंडी थाने के जमुनिहाई गांव का रहने वाला अश्विनी यादव (32) पुत्र रामचंद्र अपने दो अन्य साथियों बाबानाथ और रजुलिया के साथ नदी पार कर अनुसुइया आश्रम जा रहा था कि अचानक तीनों पानी के तीव्र बहाव की चपेट में आ गए। किसी तरह बाबानाथ और रजुलिया तो बच गए पर अश्विनी डूब गया। मारकुंडी प्रभारी विकास तोमर ने बताया कि सुबह उसका शव अनुसुइया आश्रम (मप्र) के पास मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed